मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सीएनजी पंप की मशीन में डुप्लीकेट चिप लगाकर गैस चोरी, दो पर केस दर्ज

राऊ थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप की मशीन में हेरफेर कर गैस चोरी करने और अवैध रूप से रुपये कमाने की गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंप पर…

राऊ थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप की मशीन में हेरफेर कर गैस चोरी करने और अवैध रूप से रुपये कमाने की गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर असली चिप कार्ड निकालकर डुप्लीकेट चिप लगा दी और मीटर रोककर सीएनजी गैस बेचना शुरू कर दिया। फरियादी की शिकायत पर राऊ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डीबी प्राइड लसूडिया निवासी फरियादी महेश पिता रामचंद्र शर्मा ने राऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उन्होंने आरोपी विश्वास पाटिल निवासी राऊ को 2025 से अपने सीएनजी पंप पर काम पर रखा था। काम के दौरान आरोपी विश्वास पाटिल ने अपने साथी विक्की उर्फ विवेक शुक्ला और अन्य के साथ मिलकर पंप की मशीन में बड़ी हेराफेरी की। आरोपियों ने मशीन में लगी वास्तविक चिप कार्ड को निकालकर उसके स्थान पर डुप्लीकेट चिप कार्ड लगा दिया। इसके जरिए मशीन के मीटर को रोक दिया जाता था और ग्राहकों को सीएनजी गैस बेचकर मिलने वाले रुपये आपस में बांट लिए जाते थे। पंप संचालक को जब इस फर्जीवाड़े की भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राऊ पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी विश्वास पाटिल, विक्की शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें