21 साल का एक युवक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सरकारी आवास में घुस गया। यह आवास जम्मू के वजारत रोड पर स्थित है और यह घटना दिन-दहाड़े हुई। यह घटना जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक है। घटना के समय उमर अब्दुल्ला दिल्ली में थे। पुलिस ने युवक को पकड़ने के बाद जांच शुरू की और दावा किया कि युवक कोई आतंकी नहीं है। वह नशे का लती है और नशे की हालत में उमर अब्दुल्ला के घर में चला गया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



