शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

चिकन के दाम को लेकर विवाद

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र के रोबोट चौराहे के पास स्थित वाइन शॉप के समीप चिकन खरीदने गए एक युवक पर दुकानदार द्वारा जानलेवा हमला करने की वारदात सामने आई…

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र के रोबोट चौराहे के पास स्थित वाइन शॉप के समीप चिकन खरीदने गए एक युवक पर दुकानदार द्वारा जानलेवा हमला करने की वारदात सामने आई है। मुर्गे के दाम ज्यादा लगने पर जब ग्राहक दूसरी दुकान की ओर बढ़ने लगा, तो बौखलाए दुकानदार ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे हथौड़े से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित के सिर, गाल और पसली में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात दुकानदार के खिलाफ प्रकरण दूसरी दुकान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूल जाने पर रूप से ग्राम रांची जिला शिवपुरी निवासी फरियादी प्राण भड़का सिंह पिता सरवनलाल धाकड़ ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज दुकानदार, कराई है। फरियादी ने बताया कि वह चिकन खरीदने के हथौड़े से लिए रोबोट वाइन शॉप के पास स्थित एक दुकान पर गया हमला कर था। वहां उसने दुकानदार से चिकन का भाव पूछा, जो ग्राहक को उसे काफी अधिक लगा। इस पर फरियादी सामान न किया खरीदकर पास ही स्थित दूसरी दुकान की तरफ जाने लगा।

लहूलुहान

इसी बात से नाराज होकर संबंधित चिकन विक्रेता जिसका नाम फरियादी नहीं जानता वह भड़क गया और फरियादी को गालियां देने लगा। जब प्राण सिंह ने अकारण गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी दुकानदार ने आपा खो दिया और अपनी दुकान में पड़ा तार वाला भारी हथौड़ा उठाकर फरियादी पर दे मारा। हथौड़े का वार सीधे फरियादी के बाएं गाल, सिर और बाईं तरफ पसली में लगा, जिससे गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देने लगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें