सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

क्रेडिट कार्ड सर्विस बंद करने के नाम पर ठगी,साइबर ठगों ने ओटीपी हासिल कर उड़ाए रुपये

इंदौर। तुकोगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी का एक और मामला दर्ज किया है। शातिर साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड सर्विस बंद करने का झांसा…

इंदौर। तुकोगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी का एक और मामला दर्ज किया है। शातिर साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड सर्विस बंद करने का झांसा दिया और फरियादी से ओटीपी हासिल कर उसके खाते से हजारों रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से रीवा जिला निवासी और हाल निवासी सोमनाथ की जूनीचाल फरियादी शिव कुमार पिता रामनिवास वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी जब रेसकोर्स रोड स्थित कॉमर्स हाउस के पास था, तभी उसके पास मोबाइल नंबर 8638213021 से एक कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी 'प्रिया शर्मा' बताया और क्रेडिट कार्ड सर्विस बंद करवाने का झांसा देकर फरियादी से ओटीपी प्राप्त कर लिया। ओटीपी मिलते ही आरोपियों ने फरियादी के आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 41,044 रुपये 'चेक डिजिटल प्रा. लि.' के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। खाते से राशि कटने पर तुकोगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर का मैसेज आने पर जब पीड़ित ने बैंक से युवक कार क्रमांक 24 बीएच 0851 ई से बाहर लटकते हुए नजर आ रहे है। दो

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें