इंदौर। तुकोगंज थाना इलाके के छप्पन दुकान क्षेत्र में एक युवक को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने और व्हाट्सएप लिंक के जरिए ऐप डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत और जांच के बाद तुकोगंज थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बड़वानी रुकमणी नगर निवासी फरियादी अर्जुन पिता अम्बाराम मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह छप्पन दुकान के पास मौजूद था, तभी उसके पास मोबाइल नंबर 8638213021 से एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को आरबीएल बैंक का अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने को कहा। फरियादी ने जैसे ही ऐप डाउनलोड कर उसमें फॉर्म भरा, उसके आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 47,909 रुपये डेबिट हो गए। हालांकि, उसमें से 6,500 रुपये वापस खाते में रीफंड आ गए, लेकिन शेष 41,408 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और बैंक में शिकायत कर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई। प्राथमिक जांच में मोबाइल नंबर धारक द्वारा ठगी किए जाने की पुष्टि होने
तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



