मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चार मंजिला इमारत ढही 6 की मौत, कई लोग दबे

मुंबई के पास भिवंडी में देर रात ‘कोहिनूर' नाम की 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई। इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। हादसे…

मुंबई के पास भिवंडी में देर रात ‘कोहिनूर' नाम की 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई। इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं मलबे के नीचे 6-7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से इस पुरानी इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। ठेकेदार और मजदूरों ने मरम्मत के दौरान इमारत के 3 पिलर तोड़ दिए थे। पिलर टूटने की वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई और वो अपना संतुलन खोकर पूरी तरह जमींदोज हो गई। ज्यादातर रहवासी समय रहते इमारत से बाहर भाग निकले। मंजिल पर रहने वाले कुछ लोग और वहां काम कर रहे मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें