मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चलती बाइक में लगी आग

सिक्योरिटी गार्ड ने कूदकर बचाई जान

आज सुबह करीब 7.30 बजे विक्रम पिता रमेशचन्द्र यादव अपनी बाइक एचएफ डिलक्स एमपी-39 एमयू 1290 से एमआर-10 ब्रिज पर जा रहे थे तभी चलती बाइक में आग लग गई। पेशे से गार्ड का काम करने वाले विक्रम ने आग लगने के बाद गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे बाइक में अच्छा खासा नुकसान हुआ। बंगले से सेक्योरिटी गार्ड का काम पूरा कर आज सुबह अपने गांव रेवती विक्रम लौट रहा था तभी आग की घटना घटी।

आग बाइक के इंजन के नीचे लगी थी जो पूरी बाइक में फैल गई। आग बुझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन बाइक की आग नहीं बुझी, जबकि फायर सेफ्टी उपकरण का उपयोग भी किया गया था। बाइक करीब 4 साल पुरानी बताई गई, यह भी बताया कि पेट्रोल लीकेज होने से चपेट में आ जाता।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें