थाना आजाद नगर क्षेत्र में आने वाले दिनों में व्यापारियों के सहयोग से पुलिस प्रशासन अब तीसरी आंख लगाने का बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।
इसके तहत थाना आजाद नगर पुलिस की प्लानिंग है कि मूसाखेड़ी और आजादनगर क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बेहद जल्द व्यापारियों एवं जन सहयोग से संपूर्ण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में विस्तार कर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले नवीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि त्यौहारों के दौरान क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजार और धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। पुलिस प्रशासन इन प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से नजर रख सकेगी। जिसको लेकर व्यापारियों के साथ जल्द बैठक कर पुलिस प्रशासन आने वाले दिनों में क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों और व्यापारी प्रतिष्ठानों के साथ धार्मिक स्थलों पर भी तीसरी आंख लगाने का अभियान शुरू करने जा रहा है।
पहले चरण में उन प्रमुख स्थानों से होगी शुरुआत जहां अब तक नहीं लगे
सीसीटीवी- जिसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि की थाना आजाद नगर क्षेत्र से जुड़े किन स्थानों पर वर्तमान में सीसीटीवी कैमरे नहीं है वहां पहली प्राथमिकता के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं क्षेत्र के व्यापारियों से जाकर जहां ज्यादा जरूरी वहां सभी प्रमुख स्थलों पर व्यापारियों और जन सहयोग से जल्द तीसरी आंख लगाकर पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण क्षेत्र में त्योहारों के समय नजर रखी जाएगी।
हुए कार्यक्रम स्थल पर 500 से अधिक कुर्सियां लगाई गई थीं, जिला संगठन को उम्मीद थी कि भारी संख्या
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



