रावजी बाजार थाना क्षेत्र में लम्बे समय से फरार आरोपी अन्नू पिता बाबूलाल निवासी न्यू लोहा मंडी कलाली को कल पुलिस ने सूचना के बाद पकड़ा। थाना प्रभारी दीपसिंह परमार ने बताया कि कल जानकारी मिली कि स्थाई वारंटी अन्नू लोहा मंडी आया है। पुलिस ने तत्काल टीम लगाकर स्थाई वारंटी को पकड़ा। केन्द्रीय जेल भेजा गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



