जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में वाहन की डिक्की से कीमती सामान और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। साधु वासवानी गार्डन के पास पार्क की गई एक एक्टिवा स्कूटर को निशाना बनाते हुए अज्ञात शातिर बदमाश डिक्की में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर
पुलिस के अनुसार, श्याम नगर मेन हीरा नगर निवासी सोमेश पिता ओमप्रकाश शर्मा ने जूनी इंदौर थाने पहुंचकर चोरी की दिया है। वारदात दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वे किसी काम से सिंधी कॉलोनी स्थित साधु वासवानी गार्डन के पास लगी बिजली की डीपी के समीप अपनी एक्टिवा खड़ी करके गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर एक्टिवा की डिक्की का लॉक चाबी या किसी औजार से खोल लिया और उसमें रखे नकदी रुपये व सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। जब पीड़ित वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तो डिक्की खुली देखकर उनके होश उड़ गए। डिक्की के भीतर रखे नकदी और जेवरात गायब थे। पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



