सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

राजबाडा पर हादसे के बाद बस फोड़ने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

कल दोपहर राजबाडा पर बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पीएम-ई बस सेवा की खडी बस स्टाप से अचानक से आगे बढ़ गई। बस…

राजबाडा पर हादसे के बाद बस फोड़ने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

कल दोपहर राजबाडा पर बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पीएम-ई बस सेवा की खडी बस स्टाप से अचानक से आगे बढ़ गई। बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। इधर पुलिस ने बस में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

राजबाडा पर कल दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बस क्रमांक एमपी 09 बीएस 8926 अचानक आगे बढ़ गई और तीन लोगोंं को चपेट में ले लिया। हादसे में गणेश और जितेन्द्र की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर हादसे के बाद कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी तशील पिता रवीन्द्र सोलंकी निवासी बियाबानी की शिकायत पर अभिषेक उर्फ राघवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी न्यू गोविन्द नगर, ओम विजय यादव निवासी अहिल्या पल्टन के खिलाफ बस के कांच फोड़ने और बॉडी को क्षतिग्रस्त करने पर प्रकरण दर्ज किया है। राजवाड़ा पर अब सिटी बस व्यवस्था को लेकर पुलिस अपना प्लान बना रही है। बीती रात यातायात के अफसरों ने दौरा भी किया था, जिसके बाद अब वे बैठक कर निर्णय लेंगे। इधर, आज राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र के लोगों में सुबह भी दहशत का माहौल बना है। कल के हादसे को लेकर चर्चा होती रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें