सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से विवाद में 6 पर प्रकरण

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के आरई-2 रोड के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची प्रशासनिक और नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के उग्र…

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के आरई-2 रोड के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची प्रशासनिक और नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। उपद्रवियों ने न केवल एकमत होकर शासकीय कार्य में व्यवधान डाला, बल्कि अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में जुटी जेसीबी मशीन पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। तिलक नगर थाना पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए 6 नामजद आरोपियों सहित 4- 5 अन्य उपद्रवियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पिपलियाहाना काकड़ क्षेत्र में आरई-2 मार्ग के सुगम निर्माण हेतु सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माणों और झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के रहवासी अखिल गुप्ता, राहुल यादव, संतोष मकवाना, कमल वसुनिया, सरिता सोलंकी और सुनील मकवाना सभी निवासी पिपलियाहाना काकड़ अपने 4 से 5 अन्य साथियों के साथ अचानक मौके पर एकत्रित हो गए। आरोपियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासनिक टीम कुछ लोगों की झोपड़ियों को छोड़कर केवल चुनिंदा निर्माणों को ही निशाना बना रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें