मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कार ने मारी टक्कर, पंचर ट्रक का टायर बदल रहे हेल्पर की मौत

कनाड़िया थाना क्षेत्र में कनाड़िया ब्रिज सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक के कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार…

कनाड़िया थाना क्षेत्र में कनाड़िया ब्रिज सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक के कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पंचर बना रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान 52 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर का 17 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना गत 25 अगस्त कनाड़िया ब्रिज के पास सर्विस रोड की है, जहाँ एक ट्रक पंचर होकर खड़ा हुआ था। ट्रक ड्राइवर का 17 वर्षीय भतीजा शेख रेहान पहिये के नट खोलकर टायर बदलने का काम कर रहा था, जबकि उसका 52 वर्षीय हेल्पर सगीर खान टॉर्च से उजाला दिखाकर उसकी मदद कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार एमपी 09 बीक्यू 1633 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और दिखा रहे सगीर खान और नीचे काम कर रहा शेख रेहान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। राहगिरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान सगीर खान (52) की सांसें थम गईं। वहीं नाबालिग शेख रेहान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कनाड़िया थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें