शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

कार का कांच फोड़कर अज्ञात बदमाश उड़ा ले गए नकदी से भरे तीन लिफाफे

विजय नगर थाना क्षेत्र के सत्यसांई चौराहे के पास खड़ी एक कार को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर ने कार का…

विजय नगर थाना क्षेत्र के सत्यसांई चौराहे के पास खड़ी एक कार को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर ने कार का कांच फोड़कर अंदर रखा बैग पार कर दिया, जिसमें तीन अलग-अलग लिफाफों में कुल 28 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय नगर पुलिस के अनुसार, फरियादी योगेंद्र सिंह पिता योगेंद्र सिंह टांक निवासी डीबी प्राइड, तलावली चांदा ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत गाड़ी के अंदर से बैग गायब अज्ञात चोरों ने उनके घर के मेन गेट पर लगा दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया मिला। कि उन्होंने अपनी कार सत्यसांई चौराहे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पार्क की हुई थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उनकी कार का कांच फोड़ दिया और गाड़ी के अंदर रखा बैग चुराकर ले गया। फरियादी के अनुसार बैग में तीन अलग-अलग लिफाफे रखे हुए थे, जिनमें नकदी राशि जमा थी। पहले लिफाफे में 14,000 रुपये, दूसरे लिफाफे में 9,000 रुपये तथा तीसरे लिफाफे में 5,000 रुपये रखे हुए थे, जिन्हें मिलाकर कुल 28,000 रुपये की चोरी हुई है। जब पीड़ित वापस कार के पास पहुंचे तो टूटा हुआ कांच देखकर उनके होश उड़ गए और

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें