सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

आईटी पार्क के पास धू-धू कर जली कार चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आईटी पार्क चौराहे के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सड़क पर दौड़ती एक चार पहिया गाड़ी अचानक आग का गोला…

आईटी पार्क के पास धू-धू कर जली कार चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आईटी पार्क चौराहे के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सड़क पर दौड़ती एक चार पहिया गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते वाहन से धुएं के साथ भीषण लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में तेज विस्फोट हो गया। गनीमत यह रही कि चालक ने ऐन वक्त पर वाहन से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

देर रात भंवरकुआं की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 13 झेडएल 9988 जैसे ही आईटी पार्क मार्ग के करीब पहुंचा, उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक वाहन चालक कुछ समझ पाता, तब तक बोनट से आग की विकराल लपटें निकलने लगीं। परिस्थिति की गंभारता को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाई और गाड़ी रोककर तुरंत बाहर कूद गया। इस बीच कार के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। बीच सड़क पर इस तरह की घटना घटते ही आसपास के राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। घटना गई थी। की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछारें मारकर लपटों पर काबू पाया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल ने कुछ समय के लिए इस मार्ग से गुजरने वाले यातायात को रोककर वाहनों को दूसरे रास्तों की तरफ मोड़ दिया था। प्रांरभिक पड़ताल में वाहन के भीतर हुए शार्ट सर्किट को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विगत दो दिनों में कार में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को कलेक्टर आफिस के समीप भी एक कार में आग लग

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें