शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

कार की टक्कर से घायल बैंक कर्मी की 18 दिन बाद मौत

इंदौर। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की सनकी सनक ने शहर के एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। खुड़ैल थाना क्षेत्र के जामनिया में दो सप्ताह से…

इंदौर। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की सनकी सनक ने शहर के एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। खुड़ैल थाना क्षेत्र के जामनिया में दो सप्ताह से अधिक समय पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बैंक कर्मचारी ने आखिरकार अस्पताल में दम तोड़ दिया। करीब 18 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच चले संघर्ष के बाद बीती रात डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। बताते है कि नंदानगर निवासी गौरव पिता बहादुर(40) निजी बैंकिंग सेक्टर में पदस्थ थे। 24 जुलाई को वे अपने किसी आधिकारिक कार्य से बाइक द्वारा खुड़ैल के जामनिया इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुँचाया गया था, जहाँ आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। खुड़ैल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर केस दर्ज कर लिया है और टक्कर मारकर भागने वाली कार के चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें