इंदौर। एरोड्रम इलाके में 60 फीट रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। टक्कर के बाद आरोपी भाग निकला। घायल का नाम त्रषि पिता बलरामसिंह ठाकुर निवासी मराठी मोहल्ला सदर बाजार है। उसकी रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि कार चालक अपनी कार तेजी और लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और सामने से मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। मैं और साथी गाड़ी सहित नीचे गिर गए। गिरने से मुझे पैरों और हाथ में चोट आई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



