मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कार से ब्राउन शुगर तस्करी करते धराया

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने टिगरिया बादशाह…

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने टिगरिया बादशाह रोड टीसीएस चौराहे के पास घेराबंदी कर एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ाए आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की अवैध ब्राउन शुगर और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की गई है। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार से मादक पदार्थ की डिलीवरी देने क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टिगरिया बादशाह रोड, टीसीएस चौराहे के पास दबिश देकर संदिग्ध आरोपी अरविंद सोलंकी निवासी भीमनगर, राजेंद्र नगर, को हिरासत में लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 09 सीजी 5493 को भी जब्त कर लिया है। क्राइम ब्रांच और संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से एनडीपीएस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और माल की डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें