सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

केक शॉप कर्मचारी की मौत

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा इलाके में एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। केक की दुकान पर काम करने वाला युवक शाम को सोने…

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा इलाके में एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। केक की दुकान पर काम करने वाला युवक शाम को सोने गया था, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं जगा तो आसपास के लोग उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एमआईजी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल पिता गेंदालाल बामने (27) निवासी पाटनीपुरा है। पड़ोसियों ने बताया कि राहुल के माता-पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। वह अपनी महिला मित्र स्वाति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शनिवार शाम जब यह घटना हुई, तब स्वाति अपने काम पर गई हुई थी। राहुल शाम को सो रहा था, लेकिन जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने देखा और उसे अस्पताल पहुँचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का खुलासा हो सकेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें