एबी रोड पर लसूड़िया थाना क्षेत्र में बीती रात एक निजी ट्रैवल्स बस और ट्रक के बीच आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर और ट्रक चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगिरों की मदद से बस में फंसे घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। बताते है कि यह हादसा एबी रोड पर लसूड़िया थाने के ठीक सामने घटित हुआ। बालाजी ट्रैवल्स की बस डिवाइडर के कट से जैसे ही मुड़ने लगी, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर-कंडक्टर केबिन में ही फंस गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके की ओर दौड़े। राहगिरों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे चालकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण एबी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे देर रात पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर सुचारू कराया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



