भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय हरिप्रसाद पिता हरपाल निवासी सीकर, राजस्थान के रूप में हुई है। हरिप्रसाद धुलिया (महाराष्ट्र) से इंदौर आने वाली यात्री बस में सवार हुए थे। जब बस सरवटे बस स्टैंड पहुँची और सभी सवारियां नीचे उतर गईं, तब भी हरिप्रसाद अपनी सीट पर अचेत अवस्था में पड़े रहे। बस कर्मचारियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान ही हार्ट अटैक या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण उनकी मौत हो गई। बस चालक और परिचालक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



