मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बस व पिकअप में भिड़ंत, केबिन में फंसा ड्राइवर

बड़गोंदा थाना क्षेत्र के गवली पलासिया स्थित महेश्वर फाटे पर कल सुबह एक तेज रफ्तार उपनगरीय बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बस मानपुर से…

बड़गोंदा थाना क्षेत्र के गवली पलासिया स्थित महेश्वर फाटे पर कल सुबह एक तेज रफ्तार उपनगरीय बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बस मानपुर से महू की ओर आ रही थी, जिसमें कई स्कूली बच्चे भी सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में ही फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल सुबह करीब तोड़े और केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बड़गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक और मामूली चोटिल स्कूली बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल महू पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें