शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बुजुर्ग को रास्ते में रोककर दी गालियां, विरोध करने पर बेल्ट और घूंसे मारे

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेजर ड्रीम्स रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट और बेल्ट से हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग को गालियां दीं…

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेजर ड्रीम्स रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट और बेल्ट से हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग को गालियां दीं और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें हाथ-घूंसे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर और आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर राऊ थाना पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सत्यमित्र राजलक्ष्मी नेचर अपार्टमेंट राऊ निवासी फरियादी कुंदन पिता गोपीकिशन वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उनके 71 वर्षीय वृद्ध पिता गोपीकिशन वर्मा ट्रेजर ड्रीम्स रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पारस और उसके अन्य साथियों ने उन्हें रास्ते में रोककर गालियां देना शुरू कर दिया। जब बुजुर्ग गोपीकिशन वर्मा ने आरोपी पारस और उसके साथियों को अभद्रता और गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी उग्र हो गए। आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ हाथ-घूंसे और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में बुजुर्ग गोपीकिशन की दोनों आंखों, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें