शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बुजुर्ग का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 95 हजार

इंदौर। साइबर अपराधियों ने अब बुजुर्गों को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। किशनगंज थाना क्षेत्र में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग को जाल में फंसाकर शातिर ठगों ने…

इंदौर। साइबर अपराधियों ने अब बुजुर्गों को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। किशनगंज थाना क्षेत्र में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग को जाल में फंसाकर शातिर ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 95 हजार 498 उड़ा दिए। पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी की यह घटना किशनगंज निवासी मुरारीलाल पिता बाबूलाल पांचाल के साथ हुई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की सुबह अज्ञात अपराधियों ने तकनीकी हथकंडे अपनाकर उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। मोबाइल पर नियंत्रण हासिल करते ही ठगों ने उनके बैंक खाते का रुख किया और एक ही झटके में 95 हजार की अवैध निकासी कर ली। पैसे कटने के बाद बुजुर्ग को जब ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन से मिले इनपुट के आधार पर मामला अब किशनगंज पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम तकनीकी आधार पर जांच कर रही है कि आखिर किस तरह से मोबाइल हैक किया गया और यह राशि किस खाते में ट्रांसफर की गई है। पुलिस अब साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपियों के आईपी एड्रेस और वॉलेट डिटेल्स को ट्रैक कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें