सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बुजुर्ग के बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा एक बुजुर्ग को आर्थिक क्षति पहुंचाते हुए खाते से लगभग 50 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित को…

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा एक बुजुर्ग को आर्थिक क्षति पहुंचाते हुए खाते से लगभग 50 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित को घटना का पता तब चला जब उन्होंने बैंक पासबुक अपडेट कराई एवं खाता चेक किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अनुसार, ठगी की यह वारदात पागनीसपागा इलाके के रहने वाले 69 वर्षीय विजय कुमार पिता कन्हैयालाल के साथ हुई। पीड़ित बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते में सेंधमारी कर अवैध रूप से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कर ली। जब पीड़ित ने आगामी 1 सितंबर को अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट चैक किया, तो इस अवैध निकासी का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि ठगों ने एक बार में पूरी रकम निकालने के बजाय छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन किए। खाते से 5-5 हजार रुपये के कुल 9 ट्रांजेक्शन और एक बार में 4,901 रुपये निकाले गए। इस तरह से कुल 49,901 रुपये की चपत बुजुर्ग को लगाई गई। रावजी बाजार थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें