सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

राजकुमार ब्रिज के पास से धराया ब्राउन शुगर तस्कर

शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता…

राजकुमार ब्रिज के पास से धराया ब्राउन शुगर तस्कर

शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच ने राजकुमार ब्रिज के नीचे से एक संदेहास्पद युवक को दबोचकर उसके पास से 18.8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राजकुमार ब्रिज के नीचे अवैध मादक पदार्थ लेकर किसी को सप्लाई करने की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही सतर्क हुई क्राइम ब्रांच टीम ने श्री त्रिवणेश्वर महादेव मंदिर के सामने घेराबंदी की। वहां संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को जब पुलिस ने रोककर पूछताछ की और उसके कमर बैग की तलाशी ली तो उसमें से 18.8 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। अपना नाम गुलरेज मेव निवासी खजराना बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी महज 6टी कक्षा तक पढ़ा-लिखा है और शहर में ई-रिक्शा या ऑटो चलाने का काम करता है। रिक्शा चलाने की आड़ में वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। क्राइम ब्रांच टीम ने मौके से 1.80 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्राइम ब्रांच में आरोपी गुलरेज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ब्राउन शुगर कहां से खरीदकर लाया था और शहर में किन-किन लोगों व खरीददारों को इसकी सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी से मिली जानकारियों के आधार पर जल्द ही नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े सप्लायरों और तस्करों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें