सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दुकान पर बैठकर कपड़ा बेच रही महिला से भाई-भाभी ने की मारपीट

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के वैद्यखयालीराम का बगीचा इलाके में एक महिला के साथ उसके ही सगे भाई और भाभी द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की वारदात सामने आई है।…

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के वैद्यखयालीराम का बगीचा इलाके में एक महिला के साथ उसके ही सगे भाई और भाभी द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की वारदात सामने आई है। पुराने कपड़ों की दुकान लगाकर बैठी पीड़िता के साथ आरोपियों ने न केवल झूमाझटकी की, बल्कि आरोपी भाई ने लकड़ी के डंडे से हमला कर पीड़िता की कलाई में गंभीर चोट पहुंचा दी। जाते-जाते दोनों आरोपियों ने पीड़िता को सरेराह जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर छत्रीपुरा थाना पुलिस ने भाई और भाभी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, घटना बियाबानी कंजर मोहल्ला निवासी फरियादी शीतल मोर्य के साथ बीती दोपहर घटित हुई। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वे वैद्यखयालीराम का बगीचा क्षेत्र में सड़क किनारे पुराने कपड़ों की दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाती हैं। बीती दोपहर जब वे दुकान पर मौजूद थीं, तभी उनका सगा भाई गौरव पिता लल्क्षु महेश्वर और भाभी रचना पति गौरव महेश्वर वहां पहुंचे। पीड़िता को दुकान पर देखते ही दोनों आरोपी उग्र हो गए औरगालियां देने लगे। जब पीड़ित महिला शीतल ने अपने भाई- भाभी को बेवजह गाली-गलौज करने से मना किया, तो दोनों आरोपी आपा खो बैठे। आरोपी गौरव और उसकी पत्नी रचना ने पीड़िता को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व झूमाझटकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी भाई गौरव ने पास में पड़ा लकड़ी का भारी डंडा उठाकर अपनी बहन पर दे मारा, जो सीधे उनके बाएं हाथ की कलाई पर लगा। डंडे के वार से पीड़िता की कलाई में गंभीर चोट आई और वे दर्द से चिल्लाने लगीं। आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख दोनों आरोपी मौके से भागने लगे और जाते-जाते पीड़िता को ललकारते हुए बोले कि आज तो तू बच गई, आइंदा सामने आई तो जान से मार देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें