शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

ब्राउन शुगर का मुख्य सप्लायर मंदसौर से गिरफ्तार

ई-रिक्शा चालक राहुल सौदागर की निशानदेही पर पकड़ाया सप्लायर

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी करने वाले मुख्य सप्लायर को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 18.89 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बीते 31 अगस्त को टीम ने अरविंदो लवकुश चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे ई-रिक्शा चालक राहुल सौदागर निवासी छत्रीपुरा, इंदौर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया कि वह यह नशे की खेप मंदसौर निवासी अय्यूब कुरैशी से खरीदकर लाया था। ई-रिक्शा चालक की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत मंदसौर में दबिश दी और मुख्य सप्लायर अय्यूब कुरैशी (निवासी मंदसौर) को धर दबोचा। आरोपी पेशे से दिहाड़ी मजदूरी करता है और इसकी आड़ में अवैध ड्रग्स की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने मामले में धारा 8/21 के साथ 29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा करते हुए अय्यूब को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है। क्राइम ब्रांच अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़े अन्य फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज, स्थानीय खरीदारों और नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें