शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बॉयप्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदकर की थी युवती ने खुदकुशी

एमआईजी थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में 2 अगस्त को हुई युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंदौर में रहकर नौकरी करने…

एमआईजी थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में 2 अगस्त को हुई युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंदौर में रहकर नौकरी करने वाली युवती ने अपने बॉयप्रेंड की लगातार प्रताड़ना और उकसावे से तंग आकर इमारत की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद आरोपी ने मामले को हादसे का रूप देने के लिए परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से एक्सीडेंट होने का झूठ बोला। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए उकसाने और तथ्य छिपाने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान निकिता पिता विश्वनाथ निवासी तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। निकिता इंदौर में एक निजी नौकरी करती थी और आंबेडकर नगर निवासी विकास गुर्जर उर्फ विराट के साथ रिश्ते में थी। परिजनों और गवाहों के बयानों के आधार पर सामने आया कि निकिता अपने बॉयप्रेंड विकास की हरकतों और प्रताड़ना से काफी समय से बेहद परेशान चल रही थी। 2 अगस्त को विकास के लगातार उकसाने और मानसिक तनाव से तंग आकर निकिता ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी विकास ने मामले को छिपाने की साजिश रची। उसने मृतका के परिजनों और

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें