शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बंबई बाजार में बवाल… टक्कर के बाद हुआ विवाद, किया चक्काजाम

आधी रात में हिन्दूवादियों ने जताया विरोध, 5 थानों का बल तैनात

बंबई बाजार में बवाल… टक्कर के बाद हुआ विवाद, किया चक्काजाम

बीती रात बंबई बाजार चौकी के समीप मामूली टक्कर के बाद बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूटर सवार पिता- पुत्र टक्कर के बाद गिर गए। इसके बाद टक्कर मारने वाला चालक फरार हो गया और इसी बात पर बवाल हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिसबल भी पहुंच गया। रात करीब साढ़े 12 बजे पंढरीनाथ थाना क्षेत्र बंबई बाजार चौकी के समीप से गुजर रहे पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद पंढरीनाथ पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप लगाया जा रहा है टक्कर मारने वाला वाहन चालक वर्ग विशेष का था और वहीं के कुछ लोगों ने चालक को मौके से रवाना कर दिया। इसी बात पर मामला ने बड़ा रूप ले लिया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। संवेदनशील इलाका और मामला होने के कारण 5 थानों का बल मौके पर पहुंच गया था। हालांकि चौकी पर पहले से ही पुलिस तैनात थी, इसलिए पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। कई हिन्दूवादी मौक पर पहुंचे थे। चक्काजाम की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर मामला संभाल लिया।

बंबई बाजार में बवाल... टक्कर के बाद हुआ विवाद, किया चक्काजाम

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 4