सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से चले छुरी और लात-घूंसे

महू थाना क्षेत्र स्थित बण्डा बस्ती में किशनगंज के राजपूत ढाबा पर हुए पुराने विवाद की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान…

महू थाना क्षेत्र स्थित बण्डा बस्ती में किशनगंज के राजपूत ढाबा पर हुए पुराने विवाद की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने सरेराह छुरा निकालकर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महू थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एक पक्ष से फरियादी ताहिर पिता रफीक खान की रिपोर्ट पर आरोपी मुस्तफा और अकरम सभी निवासी बण्डा बस्ती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी का आरोप है कि राजपूत ढाबे पर हुई पुरानी कहासुनी की बात पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर गाली-गलौज की। इसी दौरान आरोपी मुस्तफा ने बेकाबू होकर छुरा निकाल लिया और तौफीक, बेगम तथा आमीन पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुस्तफा ने साहिल के साथ भी छुरे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष की ओर से फरियादी शाहजहां पति यूनुस मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने मुबीन, तौहीद, आमीन, ताहिर और आमीन के छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शाहजहां ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके और सरला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जाते-जाते जान से खत्म करने की धमकी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें