सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष लाठी, रॉड, फावड़े, ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, क्रास केस दर्ज

इंदौर। हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरखेड़ा में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी- डंडे, लोहे की रॉड और…

इंदौर। हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरखेड़ा में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी- डंडे, लोहे की रॉड और फावड़े निकल आए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश भी की। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एक पक्ष की ओर से ग्राम नाहरखेड़ा निवासी प्रवीण पिता देवकरण राठौर ने हातोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि पुरानी बात को लेकर गांव के ही आरोपी गणेश उर्फ गजानंद, मेहरबान पिता राजाराम, कुंदन पिता गणेश, अभिषेक पिता मेहरबान, दीपक पिता कमल, प्रवीण पिता श्रवण राठौर, नितिन पिता कैलाश राठौर और वीरेंद्र पिता नारायण राठौर ने एक मत होकर उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरे पक्ष से नाहरखेड़ा निवासी कुंदन पिता गणेश राठौर ने पुलिस के सामने उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी कुंदन का आरोप है कि आरोपी तेजकरण पिता केला सिंह, देवकरण पिता केला सिंह, राहुल पिता तेजकरण, शुभम पिता तेजकरण और प्रवीण पिता देवकरण ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गालियां देते हुए डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने फरियादी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास भी किया और मारपीट करते हुए जान से खत्म करने की धमकी दी। हातोद थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें