इन्दौर। किशनगंज थाना इलाके के काकड़पुरा क्षेत्र में श्मशान घाट के भीतर तंत्र-मंत्र और टोटका करने की शंका में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। आरोपियों ने फरियादी अजय वर्मा से गाली-गलौज करते हुए उन पर लोहे की रॉड, लट्ठ और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। किशनगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी देशराज वर्मा, कमलेश, अशोक और दीपराज के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



