शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बिरयानी लेने की बात पर विवाद,बदमाशों ने युवक के सिर पर मारा पत्थर

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बिजलपुर वाइन शॉप के पास बिरयानी खरीदने के दौरान हुए मामूली विवाद में दो बदमाशों द्वारा एक युवक पर पत्थरों से हमला कर दिया।…

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बिजलपुर वाइन शॉप के पास बिरयानी खरीदने के दौरान हुए मामूली विवाद में दो बदमाशों द्वारा एक युवक पर पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपियों ने फरियादी के सिर में पत्थर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, द्वारकापुरी निवासी फरियादी हेमंत पिता ओंकार बकावले ने राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त रणवीर चौधरी के साथ बिरयानी खरीदने के लिए बिजलपुर वाइन शॉप के पास स्थित एक दुकान पर गया था। वहां पहले से ही कुछ अन्य लोग बिरयानी लेने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। बिरयानी लेने की बात को लेकर वहां खड़े मयंक और अजय नामक युवकों ने फरियादी हेमंत और उसके दोस्त रणवीर के साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब फरियादी ने आरोपियों को गाली देने से मना किया, तो आरोपी मयंक उग्र हो गया। मयंक ने सड़क से पत्थर उठाकर हेमंत के सिर पर आगे और पीछे की तरफ कई वार कर दिए। पत्थर लगने से फरियादी का सिर फट गया और खून बहने लगा। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें