शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बिना बताए घूमने जाने पर पत्नी ने किया सवाल तो पति ने बेरहमी से पीटा

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बिना बताए दूसरी महिला के साथ घूमने जाने का विरोध करने पर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। पीड़िता को बचाने…

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बिना बताए दूसरी महिला के साथ घूमने जाने का विरोध करने पर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। पीड़िता को बचाने आए परिजनों के सामने भी आरोपी पति धमकी देता रहा। पीड़िता की शिकायत पर परदेशीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परदेशीपुरा निवासी फरियादी स्वाती पति गोलू उर्फ अभिजीत आदीवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनके पति बिना बताए जानवी नामक महिला के साथ जाम गेट घूमने चले गए थे। जब पति घर लौटे, तो स्वाती ने उनसे पूछा कि वे बिना बताए जानवी के साथ घूमने क्यों गए थे? इसी बात से नाराज होकर आरोपी पति गोलू उर्फ अभिजीत गालियां देने लगा। जब पीड़िता ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी ने आपा खो दिया और स्वाती के साथ हाथ, थप्पड़, लात व घूंसों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट के कारण पीड़िता के बाएं हाथ, नाक, चेहरे, दाएं पैर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के दर्द से चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। जाते-जाते आरोपी पति ने धमकी दी कि आइंदा अगर जानवी के संबंध में कोई पूछताछ की, तो जान से खत्म कर दूंगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें