शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, ढाबे पर खाना खाने जा रहे एक मजदूर की मौत, साथी घायल

इंदौर। शिप्रा थाना अंतर्गत मांगलिया बायपास पर शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।…

इंदौर। शिप्रा थाना अंतर्गत मांगलिया बायपास पर शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त देर रात बाइक से खाना खाने ढाबे पर जा रहे थे, तभी मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मृतक की पहचान देवकुमार (35) निवासी ग्राम पोड़ाय जिला देवास के रूप में हुई है। वहीं उनका साथी हुकुमसिंह पिता पूना जी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों पेशे से मजदूरी करते थे। घायल हुकुमसिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे दोनों खाना खाने के लिए बाइक से मांगलिया बायपास स्थित एक ढाबे की ओर निकले थे। मांगलिया के पास बाइक मोड़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में देवकुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि हुकुमसिंह का हाथ प्रैक्चर हो गया। दोनों को रात में ही 108 की मदद से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवकुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें