शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बाइक सवार लुटेरों का आतंक.. युवक से मोबाइल लूटा, विरोध करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एमआर-10 रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर बात कर रहे एक युवक का मोबाइल छीन लिया। फरियादी द्वारा पीछा करने पर…

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एमआर-10 रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर बात कर रहे एक युवक का मोबाइल छीन लिया। फरियादी द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट व हमले का मामला दर्ज कर लिया है। म् पुलिस के अनुसार, सांवेर रोड सेक्टर एफ निवासी अंकित पिता सुरेंद्रसिंह भदोरिया 26 अगस्त की रात घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी एचआर ग्रीन के सामने एमआर-10 रोड मेट्रो ब्रिज के नीचे मोट रसाइकिल एमपी-09 एएन-6460 से आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। फरियादी अंकित ने जब बदमाशों का पीछा किया, तो बाइक के पीछे बैठा आरोपी विशाल निवासी न्यू देवास हाल मुकाम कुमेडी रोड गिर गया। पकड़े जाने के डर से विशाल ने जेब से स्प्रिंगनुमा चाकू निकालकर फरियादी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद साथी आदर्श मिश्रा और राहगिरों ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान बाइक चला रहा उसका साथी अंकित निवासी देवास हाल मुकाम कुमेडी रोड जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल फरियादी का इलाज पहले अरबिंदो अस्पताल और बाद में बापट अस्पताल में कराया गया। बाणगंगा थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी विशाल और अंकित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें