बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बड़ी चौपाटी से कुछ दूरी पर पिटगारा तिराहे पर आज सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद ट्राला बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद बाइक ट्राले से अलग हुई और ट्राले का ड्राइवर वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



