मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोईथराम सब्जी मंडी के पार्किंग एरिया में दो युवक बाइक पर सवार होकर अवैध नशीला पदार्थ बेचने की नीयत से खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने मंडी परिसर में घेराबंदी कर दी। पार्किंग स्थल पर संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों से जब नाम-पता पूछा गया, तो उन्होंने अपना नाम शुभम पिता नरेश यादव निवासी लालबाग लाइन और अजय सूर्यवंशी पिता प्रीतम सूर्यवंशी निवासी अमर पैलेस होना बताया। पुलिस ने जब साक्ष्यों के समक्ष दोनों की तलाशी ली, तो उनके पास से कुल 14.6 कीमती अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत ब्राउन शुगर और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 एक्सए 0342 को जब्त कर लिया। राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और शहर में किसे सप्लाई करने वाले थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



