सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बाइक पर बैठने से मना करने पर विवाद..नाबालिग पर चाकू से हमला

आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर पंप के पास बाइक पर बैठने की बात को लेकर विवाद में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।…

आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर पंप के पास बाइक पर बैठने की बात को लेकर विवाद में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गाली- गलौज का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी यासमीन पति वसीम निवासी वाटर पंप, आजाद नगर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अर्सलान (17 वर्ष) की मोटरसाइकिल पर क्षेत्र का रहने वाला फैजान बैठा हुआ था। जब अर्सलान ने फैजान को गाड़ी पर से हटने के लिए कहा, तो आरोपी गालियां देने लगा। जब अर्सलान ने अकारण गाली देने से मना किया और विरोध जताया, तो वहां मौजूद फैसल उग्र हो गया। आरोपी फैसल ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अर्सलान पर हमला कर दिया। चाकू के वार से अर्सलान के बाएं हाथ की हथेली और कोहनी पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। परिजनों ने घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और थाने में मामला दर्ज कराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें