शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

बिचौली हप्सी में ऑटो रिक्शा से गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बिचौली…

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बिचौली हप्सी इलाके में घेराबंदी कर ऑटो रिक्शा में गांजे की खेप ले जा रहे दो तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा पैसेंजर ऑटो रिक्शा जब्त किया गया है। कनाड़िया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कनाड़िया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऑटो रिक्शा के जरिए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप बिचौली हप्सी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिचौली हप्सी इलाके में रणनीतिक रूप से घेराबंदी की। संदिग्ध ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 09 आरए 5347 के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया। ऑटो में सवार आरोपी अनिल बौरासी और प्रिंस उर्फ दादू दोनों निवासी भागीरथपुरा को हिरासत में लेकर जब ऑटो की तलाशी ली गई, तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने मौके से कुल 11.57 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पैसेंजर ऑटो रिक्शा को विधिवत जब्त कर लिया है। कनाड़िया

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें