शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

भुट्टा दुकान लगाने के विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र पर्यटन स्थल लोधिया कुंड के पास सड़क किनारे भुट्टे की दुकान लगाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक सिरफिरे आरोपी ने महिला के साथ…

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र पर्यटन स्थल लोधिया कुंड के पास सड़क किनारे भुट्टे की दुकान लगाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक सिरफिरे आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिला पर कुल्हाड़ी के हत्थे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिमरोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना लोधिया कुंड के पास रोड किनारे घटित हुई। ग्राम लोधिया निवासी फरियादी प्रेमबाई पति राकेश खराड़ी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी श्याम पिता बद्री कोहली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी महिला ने पुलिस को बताया कि वह लोधिया कुंड के पास सड़क किनारे भुट्टे की दुकान लगाती है। इसी दौरान आरोपी श्याम कोहली वहाँ पहुँचा और दुकान लगाने की जगह को लेकर अकारण ही विवाद करने लगा। जब प्रेमबाई ने आरोपी की इस हरकत का विरोध किया और गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी आपा खो बैठा। उसने महिला के साथ हाथ- मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसके हत्थे से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पीड़ित महिला के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आईं और वह दर्द से कराहने लगी। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग जब बचाव के लिए आए, तो आरोपी महिला को आइंदा दुकान लगाने पर जान से खत्म करने की धमकी देता हुआ भाग खड़ा हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें