चंदन नगर थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के नाम दर्ज करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचने की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने सरकारी जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताकर नोटरी के माध्यम से छोटे-छोटे प्लॉट काटकर 'न्यू लक्ष्मी नगर' नाम से अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया। पुलिस जांच में आरोपी का संपर्क क्षेत्र के कुख्यात भू-माफिया जफर खान से होना पाया गया है। शिकायत के आधार पर चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिरपुर स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 33, शासकीय नजूल रकबा 2.711 हेक्टेयर पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी।
यह भूमि शासकीय रिकॉर्ड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के नाम दर्ज
के घी के 14 नमूने भी लिए गए। वहीं खाद्य विभाग ने किशनलाल मायाराम प्रा. लि., पोलोग्राउंड है। इसके बावजूद आरोपी अज्जू पिता भूरू खान निवासी सम्राट नगर द्वारा उक्त भूमि को सर्वे नंबर 37/1 बताकर अपनी निजी संपत्ति के रूप में प्रचारित किया जा रहा था। आरोपी अज्जू ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से न्यू लक्ष्मी नगर नाम से कॉलोनी काटने की साजिश रची और आम लोगों को झांसे में लेकर नोटरी के जरिए प्लॉट बेचना शुरू कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी अज्जू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



