उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास एक अमेरिकी नागरिक को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति खुद को अमेरिकी नौसेना और स्पेशल फोर्सेज का पूर्व सैनिक बता रहा है। वो बिना किसी पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय जॉर्डन ब्राउन के रूप में हुई है। उसने खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया है। जॉर्डन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और अमेरिकी दूतावास को इस मामले की जानकारी भी दे दी गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



