शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

भंवरकुआं और छत्रीपुरा में चोरी की दो वारदातें

इंदौर। शहर के भंवरकुआं और छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों में चोरी की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। भंवरकुआं इलाके में एक छात्र जब वॉशरूम गया, तो चोर उसका लैपटॉप और…

इंदौर। शहर के भंवरकुआं और छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों में चोरी की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। भंवरकुआं इलाके में एक छात्र जब वॉशरूम गया, तो चोर उसका लैपटॉप और मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। वहीं छत्रीपुरा क्षेत्र में स्वास्तिक नगर स्थित एक मकान का दरवाजा खुला पाकर घुसे बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस जिसके बाद पीड़ित छात्र ने थाने पहुंचकर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लेपटॉप और मोबाइल चोरी की घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरी कॉलोनी भोलाराम उस्ताद मार्ग की है। मूल रूप से खरगोन निवासी छात्र युवराज सिंह पिता भारतसिंह सोलंकी ने पुलिस को बताया कि वह अपने कमरे के वॉशरूम में गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया, तो कमरे में रखा उसका लैपटॉप और मोबाइल गायब मिला। आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा,

अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के स्वास्तिक नगर की है। फरियादी अरमान पिता रजनीश कपूर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके घर के ऊपरी हिस्से में स्थित टावर का दरवाजा खुला हुआ था। जब उन्होंने और उनकी पत्नी हर्षिता ने अंदर जाकर देखा, तो घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गोदरेज की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने के तीन जोड़ी कान की बाली, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की चूड़ियां और नकदी रुपये गायब थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें