शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

भाइयों के विवाद में पहली मंजिल से गिरा युवक, हालत गंभीर

आजाद नगर थाना क्षेत्र में भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई पहली मंजिल की बालकनी से नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई…

आजाद नगर थाना क्षेत्र में भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई पहली मंजिल की बालकनी से नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और वह बेहोश हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मीना पैलेस कोहिनूर कालोनी निवासी फरियादी फरदीन पिता अकील खान ने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरदीन ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश और घरेलू विवाद की बात को लेकर उसका बड़ा भाई यूसुफ खान, दूसरे भाई मंसूर खान के साथ गाली- गलौज करने लगा। विवाद मकान की पहली मंजिल पर बालकनी के पास वाले कमरे के सामने हो रहा था। देखते ही देखते यूसुफ ने हाथ में लिए लकड़ी के डंडे से मंसूर पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब फरदीन ने बीच-बचाव किया और यूसुफ के हाथ से डंडा छीन लिया, तो गुस्साए यूसुफ ने मंसूर को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों के बीच हुई धक्का-मुक्की के दौरान वे पहली मंजिल की बालकनी के पास पहुंच गए, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने से मंसूर सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण मंसूर के शरीर और सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने फरदीन के बयानों के आधार पर आरोपी यूसुफ खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें