शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

भैंस की 10 हजार की मधारी के विवाद में बुजुर्ग की हˆया

बचाने आए बेटे पर भी जानलेवा हमला

गौतमपुरा थाना इलाके के एक गांव में मामूली रकम के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। बेची गई भैंस के महज 10 हजार रुपये के बकाया को लेकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से एक बुजुर्ग पर लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बीच- बचाव करने और पिता को बचाने दौड़े बेटे को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने महिला समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हाजी यूनुस पटेल (56) का गांव के ही अल्लानूर पटेल से भैंस के बकाया 10 हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। बीती सुबह करीब जब हाजी यूनुस अल्लानूर के घर के पास से गुजर रहे थे, तभी अल्लानूर, उसकी पत्नी रईसा बी और बेटा शेखर उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच उनके परिवार के अन्य सदस्य इमरान, अजबनूर, अफसर, इजराल और भूरा पटेल भी लोहे की रॉड और डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। विवाद की खबर मिलते ही यूनुस का बेटा अशफाक अपने भाई जुबेर के साथ पिता को बचाने मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक बेकाबू आरोपियों ने हाजी यूनुस पर हथियारों से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए थे। जब अशफाक ने पिता को बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण बुजुर्ग हाजी यूनुस लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रईसा बी और अल्लानूर समेत सभी आठों आरोपी मौके से फरार हो गए। गौतमपुरा पुलिस ने फरियादी सादिक पटेल और घायल अशफाक पटेल के बयानों के आधार पर आठों आरोपियों के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें