सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बेवजह दी गालियां विरोध करने पर कार और बाइक फोड़ी

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले बदमाशों ने एक रहवासी के साथ गाली- गलौज की और विरोध करने पर उनके घर के बाहर खड़ी कार…

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले बदमाशों ने एक रहवासी के साथ गाली- गलौज की और विरोध करने पर उनके घर के बाहर खड़ी कार और मोटरसाइकिल में जमकर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अमर पैलेस कॉलोनी निवासी फरियादी जितेंद्र पिता मोहनलाल गुप्ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी ही कॉलोनी में रहने वाले अखिलेश, अंकित उर्फ पुष्पा, बाबू और उनका एक

दर्ज हैं, वहीं प्रथम सामंत पर भी डकैती की योजना और लूट के कई अपराध दर्ज हैं। आरोपी अन्य साथी अचानक उनके घर के बाहर पहुंचे और अकारण गालियां देने लगे। जब पीड़ित ने उन्हें गाली- गलौज करने से रोका और विरोध जताया, तो चारों आरोपी आक्रोशित हो गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित के घर के बाहर खड़ी उनकी कार क्रमांक एमपी-09 सीडब्ल्यू 5515 में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पास ही खड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-09 वीक्यू 8669 के सामने का मास्क, दाहिनी तरफ का इंडिकेटर और मडगार्ड भी डंडों व पत्थरों से फोड़कर काफी नुकसान पहुंचाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

अंजाम देते थे। लसुड़िया थाना पुलिस दोनों आरोपियों से शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें