शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बेटमा में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ही देवर पर घर में अकेली पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पति व उसे जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर, गौतमपुरा क्षेत्र में लगातार पीछा करने और अश्लील इशारे कर परेशान करने वाले सिरफिरे युवक के खिलाफ युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। बेटमा थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने ससुराल में देवर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। वारदात के वक्त उसका पति किसी सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर देवर ने उसे घर में अकेला पाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस में जाने की बात कही, तो आरोपी देवर ने उसे और उसके पति को जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना से बुरी तरह घबराई महिला ने पति के लौटने पर परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरे मामले में गौतमपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने जुनैद उर्फ छोटू पिता मुबारिक खान के खिलाफ पीछा करने और छेड़छाड़ की नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जुनैद पिछले काफी समय से लगातार उसका पीछा कर रहा था और रास्ते में उसे देखकर अश्लील इशारे करता था तथा फब्तियां कसते हुए गाने गाकर परेशान करता था। युवती द्वारा बार-बार मना करने और विरोध जताने के बावजूद जब आरोपी की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया, तो तंग आकर उसने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर पुलिस की शरण ली।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें