शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बेकाबू बुलेट सवारों का उत्पात.. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार दोस्तों को पीटा

एमआईजी थाना क्षेत्र में नेहरू नगर रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले मनचलों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एक ही बुलेट पर सवार होकर…

एमआईजी थाना क्षेत्र में नेहरू नगर रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले मनचलों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एक ही बुलेट पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जब पीड़ित युवकों ने दुर्घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुलेट के नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अंकित पिता आशाराम रजक निवासी एलआईजी कॉलोनी, इंदौर ने थाने पहुंचकर आपबीती दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह अपने दोस्त उमेश शर्मा के साथ हाई कोर्ट की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वे नेहरू नगर रोड पर बैरवा समाज धर्मशाला के पास पहुंचे, सामने से बुलेट क्रमांक एमपी 09 झेडके 7383 पर सवार तीन युवक तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आए और उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित और उसका दोस्त उमेश सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी बाइक का अगला मास्क टूट गया और वाहन को नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद जब पीड़ितों ने बुलेट चालक और उसके साथियों को ध्यान से गाड़ी चलाने की हिदायत दी और गाली देने से मना किया, तो तीनों आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने गालियां देते हुए अंकित के साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें